Dhanbad News: त्योहारी मौसम के लिए कमर कस लें: एसएसपी

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। त्योहारी मौसम की आहट पर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए तैयार रहें। बैठक में विभिन्न अपराधों की स्थिति की समीक्षा की गई।

Dhanbad News: त्योहारी मौसम के लिए कमर कस लें: एसएसपी

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। त्योहारी मौसम की आहट के साथ पुलिस भी कमर कस रही है। एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को सभी थाना और ओपी प्रभारी को त्योहारी मौसम के लिए अभी से तैयारी करने का आदेश दिया।

अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस ऑफिस में हुई अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा की। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटों के निष्पादन, यातायात नियमों के पालन, चोरी एवं गृहभेदन के मामलों तथा साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर थाना वार विस्तृत चर्चा की गई।

अपराध की स्थिति

बताया गया कि अगस्त में 406 नए मामले दर्ज हुए। इसके मुकाबले 450 कांडों का निष्पादन किया गया। अभी जिले में लंबित कांडों की संख्या 17 सौ हैं। उन्होंने प्रभारियों से दो महीने में उसे घटाकर 15 सौ करने को कहा। बताया कि अगस्त में 400 लंबित वारंटों का निष्पादन हुआ। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से अगस्त में 69 लाख रुपए का चालान वसूला गया। चोरी और बाइक चोरी पर विशेष अभियान के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर जागरूकता अभियान को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब सहित सभी डीएसपी व एसडीपीओ के अलावा सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦अगस्त में कितने नए मामले दर्ज हुए?−
अगस्त में 406 नए मामले दर्ज हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: त्योहारी मौसम के लिए कमर कस लें: एसएसपी