
ईद मिलादुन्नबी को शांति और सौहार्द से मनाने की अपील
झरिया से बोर्रागढ़ तक ईद मिलादुन्नबी की तैयारी का निरीक्षण सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने किया। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की। डीएसपी ने कानून...
झरिया झरिया से लेकर बोर्रागढ़ तक ईद मिलादुन्नबी की तैयारी को लेकर सिंदरी डीएसपी ने निरीक्षण किया है। डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम और झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने झरिया कतरास मोड़, ऊपरकुल्ही, सिंह नगर, भगतडीह, एना इस्लामपुर, बनियाहीर में फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी ने कहा कि जहां भी संवेदनशील क्षेत्र है, उसे चिन्हित किया गया है। उस क्षेत्र मे नजर रखी जा रही हैं। कानून व्यवस्था खराब करनेवालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की भी अपील की। मौके पर झरिया थाना थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार व बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार, जोड़ापोखर प्रभारी आदि थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


