ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप

पुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप

कार्मिक नगर निवासी उमा देवी ने सरायढेला पुलिस पर जबरन आधी रात को घर में घुसने का आरोप लगाया है। उमा ने एसएसपी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार की रात दो बजे पुलिस मेरे पति सत्यदेव साह को खोजने...

पुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 03 Aug 2017 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्मिक नगर निवासी उमा देवी ने सरायढेला पुलिस पर जबरन आधी रात को घर में घुसने का आरोप लगाया है। उमा ने एसएसपी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार की रात दो बजे पुलिस मेरे पति सत्यदेव साह को खोजने आई थी। घर पर आ कर बुरी तरह से दरवाजा खटखटाया। पूछने पर बताया गया कि उनके पति के खिलाफ वारंट है। उमा ने पुलिस को बताया कि सुबह में थाना या कोर्ट में सरेंडर कर देंगे। वादी के साथ समझौता हो गया है। लेकिन पुलिस नहीं मानी और कुदाल से दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। घर के अंदर नाबालिग बेटी और भतीजे के अलावा उनके साथ मारपीट की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें