Dhanbad News: मेयर के वकील की हत्या की साजिश में प्रिंस का गुर्गा गिरफ्तार
Dhanbad News: पुलिस की सक्रियता से झरिया निवासी और मेयर संजीव सिंह के अधिवक्ता रहे मोहम्मद जावेद की हत्या की साजिश नाकाम हो गई। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गे आसिफ आलम को गिरफ्तार किया गया। आसिफ जेल में रहकर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहा था।

Dhanbad News: पुलिस की सक्रियता से झरिया निवासी और मेयर संजीव सिंह के अधिवक्ता रहे मोहम्मद जावेद की हत्या की साजिश नाकाम हो गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के एक गुर्गे को दबोचा है। बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकार्प में छह सितंबर 2022 को डकैती करने पहुंचे समस्तीपुर चकनौर के आसिफ ने जावेद की हत्या की साजिश रची थी। मौके से ही उसके साथी के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आसिफ को दबोचा था। फिलहाल वह रामगढ़ जेल में दूसरी डकैती मामले में बंद है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने शनिवार की दोपहर यह खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान निचितपुर टाउनशिप ईस्ट बसुरिया शिव मंदिर के पास रहने वाले आसिफ आलम के रूप में हुई। वह प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। आसिफ के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल जब्त किए गए हैं।
डकैत आसिफ का वकील रहे हैं जावेद
डीएसपी ने बताया कि 11 सितंबर की रात आसिफ अपने दोस्त पासवान चौक आजाद नगर भूली निवासी अमन पंडित के अलावा समस्तीपुर से बुलाए गए दो पेशेवर शूटरों के साथ भूली ओपी के सी-ब्लॉक छठ घाट के पास सुनसान जगह पर जुटा था। गुप्त सूचना पर भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने टीम के साथ दबिश देकर आसिफ आलम को दबोच लिया, जबकि अमन और बाकी दोनों शूटर वहां से निकल गए। पुलिस तीनों की खोजबीन में जुटी है।
डकैत आसिफ जेल में बैठ धनबाद में रंगदारी की कर रहा प्लानिंग
अधिवक्ता पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में मेयर संजीव सिंह के वकील रहे हैं। वह मुथूट डकैतीकांड में पकड़े गए समस्तीपुर के आसिफ के भी वकील रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि वकालतन पैरवी को लेकर ही उसने अधिवक्ता को टारगेट किया था, हालांकि पुलिस की ओर से साजिश के कारणों का खुलासा नहीं किया गया।
प्रिंस के लिए तीन कांडों में जेल जा चुका है आसिफ आलम
गिरफ्तार आसिफ आलम ने पुलिस को बताया कि रामगढ़ जेल में बंद आसिफ धनबाद में कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहा है। आसिफ के कहने पर उसने अमन पंडित के साथ मिल कर झरिया में जावेद के घर की रेकी भी की थी। वे लोग धनबाद में कई अन्य व्यवसायियों पर भी फायरिंग करने वाले थे। आसिफ ने बताया कि रामगढ़ जेल मे बंद आसिफ से वह व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर और जंगी एप के जरिए से बातचीत करता था।
प्रिंस के लिए तीन कांडों में जेल जा चुका है आसिफ आलम
गिरफ्तार आसिफ आलम प्रिंस खान गिरोह से सक्रिय रूप से जुड़ा था। नन्हे हत्याकांड के बाद 25 नवंबर 2021 को प्रिंस खान के घर पर हुई छापेमारी में मिले हथियार व अन्य आपत्तिजन सामान मामले में प्रिंस के मां-बाप व भाइयों के साथ आसिफ आलम सहित 19 के खिलाफ बैंक मोड़ थाना में मामला दर्ज हुआ था। शमशेर नगर रेलवे गेट नंबर एक के पास रहने वाले मछली कारोबारी रशीद महाजन के घर फायरिंग में भी आसिफ की संलिप्तता उजागर हुई थी। साथ ही दो जुलाई 2023 को बैंक मोड़ के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने उसे गुलजार बाग ओवरब्रिज के नीचे से कई लड़कों के साथ पकड़ा था। इस मामले में आसिफ और प्रिंस खान के साले अदनान इमाम उर्फ अंडा सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया था.


