
घड़बड़ के जंगल में फांसी की शक्ल में झूलता मिला दामाद का शव
बलियापुर में पुलिस ने सुनसान जंगल से 42 वर्षीय राजु वाउरी का शव बरामद किया। शव पेड़ से लटका हुआ था। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बलियापुर, प्रतिनिधि। पुलिस ने रविवार को घड़बड़ बांसजोड़ा डांगाल स्थित सुनसान जंगल से राजु वाउरी, 42 वर्ष का शव बरामद किया। मृतक का शव पेड़ के सहारे फांसी की शक्ल में लटका हुआ था। बोकारो महाल निवासी मृतक घड़बड़ स्थित ससुराल आया हुआ था। मायके में रह रही पत्नी सावित्री देवी का कहना है कि मृतक अहले सुबह घर से निकला। घंटों वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुइ। इसी बीच घटनास्थल के बगल चरवाही करने गऐ कुछ लोगों ने मृतक के शव को देखा। खबर फैलते ही परिजन सहित आसपास के लोग पहूंचे। पत्नी व परिजनों ने मृतक की पहचान की।
मृतक को तीन पुत्र है। घटना को ले परिवार में मातम है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




