Dhanbad News: देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार युवक भेजा गया जेल
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: पुलिस ने विश्वरूप मोदक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया, जो बलराम महतो और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। यह घटना गुरुवार रात की है और बलराम ने पुलिस में शिकायत की थी। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Dhanbad News: पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार ब्राह्मणडीहा निवासी आरोपी विश्वरूप मोदक को शनिवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। युवक पर इसी गांव के बलराम महतो व उनके परिजनों को देसी कट्टा का भय दिखाकर मार डालने की धमकी देने का आरोप था। भुक्तभोगी बलराम महतो ने इस संबंध में थाना में शिकायत की थी। घटना गुरुवार देर रात की है।


