
कतरास में दो युवक व एक युवती को पुलिस ने पकड़ा
कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह के पास पुलिस ने दो युवकों और एक युवती को पकड़ा। सभी ने बताया कि वे हीरक मार्ग के पास टहल रहे थे और श्यामडीह के एक होटल में ठहरे थे। पुलिस ने कागजात की जांच की और उन्हें...
कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह के पास दो युवक व एक युवती को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात सभी हीरक मार्ग के पास टहल रहे थे। पुलिस को आशंका हुई तो पूछताछ की। सभी ने श्यामडीह के एक होटल में किराए पर रहने की बात बताई। कहा कि वे छाताबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों से आधार व अन्य कागजात की जांच-पड़ताल की है। पुलिस ने युवकों को थाना व लड़की को महिला थाने में रखकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने बताया कि कुछ युवक व एक युवती फिल्म देखकर अमर्यादित तरीके से सड़क पर चल रहे थे।

सभी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। जिस होटल में ठहरने की बात कही गई है, वहां जांच-पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




