Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPolice Arrest Three Burglars in Dhanbad Seize Stolen Jewelry Worth Lakhs
सरायढेला से गिरफ्तार तीन चोर गए जेल, गहने बरामद

सरायढेला से गिरफ्तार तीन चोर गए जेल, गहने बरामद

संक्षेप:

धनबाद के सरायढेला में पंकज वर्मा के घर चोरी करते गिरफ्तार एक चोर की निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने लाखों रुपए के सोने के गहने जब्त किए। तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Dec 08, 2025 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरायढेला के बिग बाजार के पास पंकज वर्मा के घर चोरी करते गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर दो और चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के लाखों रुपए के गहने भी जब्त किए हैं। रविवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि तीन चोर पंकज वर्मा के घर चोरी की नीयत से घुसे। लोगों की सूचना पर पुलिस के अफसर, पेट्रोलिंग और सिटी हॉक्स की टीम मौके पर पहुंची। पंकज वर्मा के घर को चारों तरफ से घेरा। इस बीच वहां से भागने के प्रयास में जुटे जोड़ापोखर के शालीमार के बीसीसीएल क्वार्टर निवासी कल्लू अंसारी को दबोचा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भूली के आजाद नगर निवासी सतीश वर्मा और टुंडी के महाराजगंज के कनईडीह निवासी अमित कुमार को दबिश देकर पकड़ा। आरोपियों से घरों में चोरी के सोने के चार लॉकेट, एक जोड़ा झुमका, दो अंगूठी, पांच पोला टूटा हुआ सोने जैसा, एक सोने की चेन, एक जोड़ा कानबाली, एक कान का लटकन और एक चांदी की मछली जब्त की गई। पुलिस तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। छापेमारी में थाना प्रभारी के अलावा एसआई धीरज कुमार, सुमन कुमार, अनूप कुमार व रामा शंकर प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।