बेकारबांध मारपीट मामले में दूसरे पक्ष से भी एफआईआर
धनबाद में बेकारबांध में डिलीवरी ब्वॉय के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। रॉबिन के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया और पैसे व सोने की चेन छीन ली गई।

धनबाद। बेकारबांध में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं हिरासत में लिए गए युवक के साथी धनबाद थाना के बाहर पहुंचकर अपनी बात रखी और कांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में एक पक्ष से बारामुड़ी निवासी रॉबिन के पिता अर्जुन ठाकुर ने धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनका पुत्र जियो मार्ट में डिलीवरी का काम करता है। गुरुवार को संध्या पांच बजे डिलीवरी करने के दौरान गोलू साव, रोशन साव, लालमुनि साव और पूरा परिवार मिलकर उसके बेटे पर जान करने का प्रयास किया।
पूरा परिवार जिओ मार्ट फेक आईडी से ऑर्डर करते हैं। बताया कि षड्यंत्र करके पहले मेरे पुत्र पर चलती गाड़ी से हमला किया और उतार कर बुरी तरह मारपीट की गई और अधमरा कर दिया। 10 हजार रुपए और सोने की चेन भी छीन ली। इससे पूर्व दोनों भाई मिलकर स्टोर में घुसकर पुत्र के साथ मारपीट की। बताया कि स्टोर में लगे वीडियो फुटेज पुलिस को मुहैया कराया गया है।मार्ट से सड़क पर आई डिलीवरी ब्वॉय की लड़ाईपूरा मामला सिटी सेंटर स्थित मार्ट में काम करने वाले डिलीवरी राइडर्स के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। गुरुवार को यह विवाद फिर बढ़ गया और मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के युवकों को चोट आई है। एक पक्ष से रॉबिन के दोस्त सोहेल ने बताया कि वे सभी जियो मार्ट में राइडर के रूप में काम करते हैं। बुधवार को हुई कहासुनी के बाद उन्हें लगा था कि मामला खत्म हो गया है, लेकिन गुरुवार को जब रॉबिन ऑर्डर की डिलीवरी देकर लौट रहा था, तब बेकारबांध के पास गौतम कुमार और उसके परिवार के लोगों ने उसे रोककर मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष से कुणाल कुमार ने बताया कि मारपीट के बाद जब रॉबिन आवेदन देने थाना पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही हिरासत में ले लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


