साहित्य विमर्श की काव्य गोष्ठी में कवियों ने की शिरकत

Nov 15, 2025 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में साहित्य विमर्श धनबाद द्वारा शनिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कवि गजानन माधव मुक्तिबोध की 108वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि श्यामानन्द लाल त्यागी और अन्य साहित्यकारों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कई कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं।

साहित्य विमर्श की काव्य गोष्ठी में कवियों ने की शिरकत

फोटो :- नवीन 62 -- शनिवार को आयोजित काव्य गोष्ठी में उपस्थिति कवि समेत अन्य। धनबाद। साहित्य विमर्श धनबाद की ओर से शनिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में कवि गजानन माधव मुक्तिबोध की 108वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विकासपथ के श्यामानन्द लाल त्यागी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन पाठक,बासुदेव गोस्वामी, सुधा राजस्वी मिश्र समेत अन्य ने संबोधित किया। मौके पर कवयित्री शीला पात्रो, विनीता झा,संध्या रानी, नुसरत परवीन, प्रवीण कुमार लाला, कमलदेव मंडल, मृत्युंजय कुमार, विमल शर्मा, रोज अमान समेत अन्य ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन मथन चंद्र दसौंधी व विषय प्रवेश साहित्य विमर्श के सचिव जयंत चक्रपाणि ने कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।