ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपीएचईडी ही संभालेगा शहरी जलापूर्ति व्यवस्था

पीएचईडी ही संभालेगा शहरी जलापूर्ति व्यवस्था

शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर निगम और पीएचईडी में चल रही फेंकाफेंकी पर फिलहाल विराम लग गया...

पीएचईडी ही संभालेगा शहरी जलापूर्ति व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 26 Jun 2018 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर निगम और पीएचईडी में चल रही फेंकाफेंकी पर फिलहाल विराम लग गया है। सरकार के संयुक्त सचिव एके रतन ने पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि धनबाद में फिलहाल शहरी जलापूर्ति व्यवस्था की मॉनीटरिंग पीएचईडी ही करेगा।

पिछले तीन माह से शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर शहर का राजनीतिक तापमान भी गर्म था। सरकार ने पहले नगर निगम को जलापूर्ति व्यवस्था अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया था लेकिन नगर निगम ने इसके लिए मैनपावर और मेंटेनेंस खर्च के रूप में सालाना 33 करोड़ रुपए की मांग की थी। तीन माह से चल रहे ऊहापोह को सरकार की ओर से जारी एक पत्र ने समाप्त कर दिया। संयुक्त सचिव ने लिखा है कि जबतक नगर निगम को मैनपावर नहीं मिल जाता, तब तक पुरानी व्यवस्था के तहत पीएचईडी ही पानी सप्लाई और मेंटेनेंस का काम संभालेगा।

निगम क्षेत्र में 40 हजार से अधिक वाटर कनेक्शन : धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों में 40 हजार से अधिक वाटर कनेक्शन हैं। हालांकि दस हजार से अधिक अवैध कनेक्शन भी चल रहे हैं, जिन्हें पीएचईडी पानी उपलब्ध करा रहा है। शहर में पानी की समस्या होने पर लोग निगम को जिम्मेदार ठहराते थे लेकिन अब पीएचईडी ही इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेवार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें