फंड की स्थिति खराब, पेंशन वृद्धि संभव नहीं
धनबाद में, ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशन वृद्धि की मांग की थी, लेकिन सीएमपीएफओ ने बताया कि पेंशन फंड की स्थिति खराब है और मौजूदा स्थिति में वृद्धि संभव नहीं है। लंबे समय से सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों की पेंशन में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिसके लिए आंदोलन चल रहा है।

धनबाद, विशेष संवाददाता। ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन के पत्र के जवाब में सीएमपीएफओ ने जानकारी दी कि पेंशन फंड की स्थिति खराब है। एक्चुअरी की रिपोर्ट के आधार पर कहा गया कि मौजूदा स्थिति में पेंशन वृद्धि संभव नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार जमा से ज्यादा निकासी के कारण पेंशन फंड दबाव में है। एसोसिएशन की ओर से पेंशन में वृद्धि की मांग को लेकर पत्र लिखा गया था। मालूम हो कि लंबे समय से सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों की पेंशन में वृद्धि नहीं हुई है। इसके लिए लंबे समय से आंदोलन भी किया जा रहा है। लेबर कोड से संबंधित रूल्स की अधिसूचना: चार लेबर कोड से संबंधित रूल्स की अधिसूचना केंद्र सरकार की ओर से जारी हो गई है।
वेतन से संबंधित अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। आठ मई को जारी गजट नोटिफिकेशन में आईआर कोड, आकुपेशनल हेल्थ व सामाजिक सुरक्षा से संबंधित रूल्स अधिसूचित कर दिए गए। मालूम हो कि लेबर कोड सहित कई मुद्दों को लेकर 12 मई को श्रमिक संगठनों की ओर से आंदोलन की घोषणा की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


