होली में माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : इंस्पेक्टर

Mar 02, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया थाना परिसर में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की नजर हुड़दंगियों पर होगी और कोई भी आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

होली में माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : इंस्पेक्टर

होली व रमजान को लेकर रविवार को झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने की। इस दौरान झरिया सीओ मनोज कुमार व इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने सभी को होली की बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की नजर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी। अगर कोई भी त्योहार में खलल पहुंचाएगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी को हिदायत दी कि कोई भी मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट न करे, जिससे किसी भी धर्म की भावना आहत हो। अगर किसी के मोबाइल पर इस तरह का कोई मैसेज आए तो तुरंत थाने को सूचित करें।

होली में डीजे एवं अश्लील गाने न बजाएं। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, भगत सिंह, अरुण साव, पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, पार्षद मुनिलाल राम, शिवनाथ, अरिंदम बनर्जी, पार्थो प्रमाणिक, मुख्तार रिजवी, अर्जुन विश्वकर्मा, अजय शास्त्री, बिनोद पासवान, पिंकी साहू, उमा भट्टाचार्या आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।