शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह

Feb 27, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

गुरूवार को बरोरा थाना परिसर में थाना प्रभारी साधन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ने आपसी भाईचारा बढ़ाने और हुड़दंगियों पर सख्ती से निपटने की बात की। बैठक के बाद सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह

बरोरा थाना परिसर में गुरूवार को थाना प्रभारी साधन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी भाईचारा के बीच होली त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो इच्छुक नहीं है, उन्हें जबरन रंग नहीं लगाया जाए। हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटने को तैयार है। त्योहार के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। बैठक के उपरांत उपस्थित सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। पुलिस अधिकारी में अनिल राम, मनोज कुमार चतम्बा, सुबोध चंद्र प्रमाणिक, मिथुन कुमार के अलावे समिति के सचिव विमलेश महेंद्र प्रसाद सिंह, जेके झा, छोटन रवानी, मुकेश कुमार राय, बिट्ठल सिंह, निपु सिंह, मनोज सिंह, गोपाल सिंह, नागेश्वर सिंह, गौतम सिंह, भागीरथ सिंह, बलराम चौहान, शिवजी सिंह, राजेश मिश्रा, बिनोद राय, सुधीर चौहान, रणधीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।