Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPassengers Protest Delays of Asansol-Gomo MEMU Train at Dhanbad Station
मेमू को रोक चलवाई एक्सप्रेस ट्रेन, स्टेशन पर हंगामा

मेमू को रोक चलवाई एक्सप्रेस ट्रेन, स्टेशन पर हंगामा

संक्षेप:

धनबाद में आसनसोल-गोमो मेमू ट्रेन की बार-बार रुकने के कारण यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। ट्रेन को निर्धारित समय से लगभग दो घंटे की देरी से लाया गया, जिससे यात्रियों में नाराजगी थी। हंगामे के बाद...

Tue, 2 Sep 2025 05:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद। आसनसोल-गोमो मेमू ट्रेन को अलग-अलग हॉल्ट और स्टेशनों पर रोक-रोक कर धनबाद लाने से भड़के लोगों ने सोमवार की रात धनबाद स्टेशन पर जोरदार हंगामा किया। गोमो सहित अन्य छोटे स्टेशनों पर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे दर्जनों लोगों ने प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर स्थित पीए ऑफिस में बैठे स्टेशन मास्टरों के समक्ष हंगामा किया। यात्रियों ने बताया कि आसनसोल-मेमू आसनसोल से शाम 6.10 बजे खुलती है। धनबाद में इसके पहुंचने का समय शाम 7.25 बजे निर्धारित है, लेकिन हर दिन ट्रेन को रोक-रोक कर करीब दो घंटे की देरी से धनबाद लाया जाता है। मेमू को रास्ते में रोक कर हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी और दूरंतो एक्सप्रेस को पार कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रेन को 20 मिनट तक धोखरा हॉल्ट पर रोका गया। हंगामे के बीच करीब साढ़े नौ बजे आसनसोल-गोमो मेमू धनबाद पहुंची, इसके बाद यात्री शांत हो गए।