ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की मौत

Mar 01, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

शनिवार दोपहर एक बजे आद्रा-गोमो रेल खंड के खरखरी हॉल्ट के पास खड़गपुर-गोमो पैसेंजर ट्रेन से एक महिला गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस और आरपीएफ ने उसे अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की मौत

आद्रा-गोमो रेल खंड के खरखरी हॉल्ट के समीप शनिवार दोपहर 1 बजे के आस पास खड़गपुर-गोमो पैसेंजर (बी एन आर) ट्रेन से गिर कर एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। सूचना पाकर मधुबन पुलिस के साथ साथ महुदा आरपीएफ की टीम पहुंची और जख्मी महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमएच धनबाद भेज दिया। इलाज के दौरान जख्मी महिला की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में स्थानीय मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृत महिला की तस्वीर साझा कर लोगों को पहचान कर स्थानीय पुलिस को सूचित करने जानकारी देने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।