पैसोनेट कलाकार ने वार्षिक समारोह का किया आयोजन

Apr 06, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के हीरापुर स्थित पैसोनेट कलाकार ट्रेनिंग सेंटर ने रविवार को अपने एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव मनाया। विद्यार्थियों ने नृत्य और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रीना मंडल ने कलाकारों की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पैसोनेट कलाकार ने वार्षिक समारोह का किया आयोजन

धनबाद। धनबाद के हीरापुर स्थित पैसोनेट कलाकार ट्रेनिंग सेंटर ने रविवार को अपने एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से दिया, दिक्षिता, दिव्यांशी, सोमनाथ, राखी एवं सृष्टि द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं अन्य गतिविधियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में रीना मंडल उपस्थित थी। उन्होंने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।