
कार्मेल में पैरेंट्स लव आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम
धनबाद के कार्मेल विद्यालय में शनिवार को पांचवीं की छात्राओं के लिए पैरेंट्स नाइट का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने माता-पिता और बच्चों के संबंध, कृतज्ञता, सम्मान और स्नेह जैसे मूल्यों को प्रस्तुत किया। प्राचार्या ने सभी के प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रिसमस सिम्फोनी रहा।
धनबाद, मुख्य संवाददाता। कार्मेल विद्यालय धनबाद में शनिवार को पांचवीं की छात्राओं के लिए पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया गया। पैरेंट्स लव विषय पर आधारित कार्यक्रम में छात्राओं ने माता-पिता और बच्चों के अनमोल संबंध, कृतज्ञता, सम्मान और स्नेह जैसे मूल्यों को पेश किया। मैनेजर व प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर सिस्टर श्रेया, प्राचार्या एम सिल्वी, उप प्राचार्या एल्सी, प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर अमला, विशिष्ट अतिथि प्रकाश कुमार, हिमांशु शेखर व नीरज कुमार अग्रवाल ने उद्घाटन किया। प्राचार्या ने छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण क्रिसमस सिम्फोनी रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




