Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsParent-Teacher Meeting at Guru Nanak College 200 Students and 180 Parents Participate

गुरुनानक कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक मिलन
संक्षेप:
धनबाद के गुरुनानक कॉलेज में अर्थशास्त्र, इतिहास और मनोविज्ञान विभागों द्वारा भूदा कैंपस में अभिभावक-शिक्षक मिलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राएं और 180 अभिभावक शामिल हुए।...
Sep 03, 2025 05:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद। गुरुनानक कॉलेज के अर्थशास्त्र, इतिहास और मनोविज्ञान विभागों की ओर से संयुक्त रूप से भूदा कैंपस में अभिभावक-शिक्षक मिलन का आयोजन किया गया। कुल 200 छात्र-छात्राओं और 180 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ रंजना दास ने छात्र जीवन में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र डॉ साधना सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज प्रो दीपक कुमार और मनोविज्ञान विभाग की प्रो किरण सिंह, प्रो अभिषेक सिन्हा, प्रो सरिता, प्रो करुणा, प्रो अर्णव, प्रो एकता श्रीवास्तव, प्रो सपना, प्रो ऐश्वर्यामई व प्रो प्रतिमा समेत अन्य मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


