
जनता मार्केट का बोर्ड ने किराया लिया तो लाखों में करना होगा भुगतान
संक्षेप: धनबाद में हाउसिंग बोर्ड ने जनता मार्केट तोड़ने के आदेश दिए हैं, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक अभियंता अरशद हुसैन ने कहा है कि नोटिस जारी किया गया है और दुकानदारों को खुद से दुकानें खाली करने के लिए कहा गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो प्रशासन की मदद से दुकानें खाली कराई जाएंगी।
धनबाद, कार्यालय संवाददाता हाउसिंग बोर्ड की ओर से जनता मार्केट तोड़ने के आदेश आने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक अभियंता अरशद हुसैन का कहना है कि बोर्ड की ओर से एक नोटिस दिया गया। दूसरा नोटिस दुकानदारों को जल्द भेजा जाएगा। विभाग में कार्यपालक अभियंता के योगदान देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार खुद से अपनी दुकान खाली कर दें अन्यथा प्रशासन की मदद से दुकान खाली करायी जाएगी। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि जनता मार्केट में 68 दुकानें हैं। कई दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने किराए पर दुकान ले रखी है। किराए पर लेकर दुकान चलाने वाले दुकानदार अपना किराया समय पर भुगतान कर रहे हैं।

जिनके नाम पर दुकान आवंटित है, यह किराया उनके पॉकेट में जा रहा है जबकि हाउसिंग बोर्ड किसी से किराया नहीं ले रहा है। किराया लिया जाए तो एक साथ किराया देने में कई दुकानदार असमर्थ होंगे। कर्मचारी का कहना है कि बोर्ड ने पूर्व में आठ रुपए वर्गफीट की दर से वर्ष 2013 से जोड़कर देने की बात कही थी। लगभग हर दुकान 500 वर्गफीट या उससे अधिक की है। इसी दर पर किराया लिया जाए तो लाखों रुपए का भुगतान करना होगा। साथ ही अभी का रेट जोड़कर किराया लिया गया तो कई लोग दुकान खाली कर देंगे। हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में बैठे अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं। दुकानदार दुकान खुद खाली कर दें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के साथ खाली करायी जाएगी। -अरशद हुसैन, सहायक अभियंता हाउसिंग बोर्ड

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




