ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादराज्य कुराश प्रतियोगिता में धनबाद को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

राज्य कुराश प्रतियोगिता में धनबाद को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

पूर्वी सिंहभूम दूसरे और हजारीबाग की टीम रही तीसरे स्थान पर रहे।

राज्य कुराश प्रतियोगिता में धनबाद को ओवरऑल चैंपियन का खिताब
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 23 Apr 2018 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखन्ड राज्य कुराश प्रतियोगिता मे धनबाद ओवर ऑल चैम्पियन बना। वहीं पूर्वी सिंहभूम द्वितीय एवं हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में दीक्षा कुमारी को बेस्ट गर्ल्स फाइटर और विकास कुमार को बेस्ट ब्वॉयज फाटर के खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह की अध्यक्षता धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने की। अतिथी के रूप में राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह, धनबाद ओलंपिक संघ के सचिव रंजीत केशरी, उपाध्यक्ष असित सहाय, डीएवी के उप प्राचार्य आरकेसिंह, झारखन्ड कुराश संघ के सचिव पप्पू कुमार, कराटे कोच दिनेश कुमार मंडल उपस्थित थे। पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नाम : सब जूनियर गर्ल्स 24 किलो भार वर्ग :- दीक्षा कुमारी, ब्रिसटी राज, आयुशी, अदिति, 28 किलो भारवर्ग :- मानसी कुमारी, निकिता मंडल, अग्रिया प्रिया, 32 किलोभार वर्ग :- स्वर्णिम, सोमया, रोहिणी कुमारी, 36 किलो वर्ग :- पलक परमा, अनु कुमारी, स्वर्णिका तिवारी, अलाफ़िया जोहा। सीनियर वुमेन (1998 या ऊपर) :- 48 किलो भारवर्ग में इंदु धीबर (धनबाद), 57 किलो भार वर्ग में कंचन कुमारी सिंह (घाटशिला)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें