Dhanbad News: डीओ की मांग को लेकर न्यू आकाशकिनारी व एएमपी कोलियरी में प्रदर्शन
Dhanbad News: न्यू आकाशकिनारी आउटसोर्सिंग परियोजना में असंगठित रोड सेल मजदूरों ने शनिवार को डीओ ऑफर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कोयला परिवहन कार्य ठप हो गया। अधिकारियों की वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। मजदूरों ने चक्का जाम किया और कोयला उपलब्ध कराने की मांग की।

Dhanbad News: न्यू आकाशकिनारी आउटसोर्सिंग परियोजना में लोकल सेल के डीओ ऑफर की मांग को लेकर असंगठित रोड सेल मजदूरों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कोयला परिवहन कार्य ठप कर दिया गया। मौके पर पुलिस, सीआईएसएफ व परियोजना प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे। बाद में कोयला भवन के वरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया। एटक नेता लक्ष्मण महतो ने बताया कि उच्च प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त किया गया। इधर बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी में ई-ऑक्शन का डीओ ऑफर जारी करने और रोड सेल के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर असंगठित रोड सेल मजदूरों ने शनिवार सुबह आठ बजे से चक्का जाम कर दिया।
सैकड़ों मजदूर शताब्दी कोल डंप पहुंचकर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए। आंदोलन के कारण उत्पादन के साथ एमपीएल व लिंक साइडिंग का कोयला परिवहन करीब चार घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। बीसीसीएल के वरीय अधिकारियों द्वारा जल्द डीओ ऑफर जारी करने और पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद दोपहर 12 बजे मजदूरों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व स्थानीय अध्यक्ष किशोर सिंह कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-ऑक्शन का डीओ ऑफर नहीं मिलने से रोड सेल पिछले तीन माह से बंद है। आंदोलन में डुमरा उत्तर के मुखिया बिनोद महतो, संतोष महतो, मंटू चौहान, मनोज सिंह, बसंत राय, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


