मासूम के साथ दरिंदगी के खिलाफ कैंडल मार्च
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना के खिलाफ धनबाद में कैंडल मार्च निकाला गया। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह जघ्न्य अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मार्च में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और बच्ची के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना को लेकर धनबाद में रविवार को रणधीर वर्मा चौक के पास कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। शहर के नागरिकों ने कैंडल मार्च में भाग लिया। मौके पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो भी शामिल हुए। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह जघ्न्य अपराध है। झारखंड में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। सांसद ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सांसद के साथ बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए एवं मासूम बच्ची के साथ बर्बरता पर आक्रोश व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


