ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझरिया अंचल में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविरका आयोजन

झरिया अंचल में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविरका आयोजन

झरिया वरीय संवाददाता झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में प्रधान जिला एवं...

झरिया अंचल में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविरका आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 28 May 2022 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया वरीय संवाददाता

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद श्रीराम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को झरिया अंचल मे चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया।

   अवर न्यायाधीश सह प्रभार सचिव डालसा सत्यभामा कुमारी ने बताया कि  अंचलाधिकारी झरिया परमेश कुशवाहा के निगरानी में  महिला पर्यवेक्षिका शशि प्रिया,  पैनल अधिवक्ता  रंजन कुमार सिन्हा, करुणा सिन्हा, पीएलबी हेमराज चौहान ,  राजेश कुमार सिंह के द्वारा  झरिया अंचल में  कोल मजदूरों के बीच चलंत लोक अदालत के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  मजदूरों को  कहा गया कि कोयला चुनने के क्रम में चाल, धसने से बहुत परिवारों के ऊपर से अभिभावकों का साया उठ जाता है। जिससे कि उनके परिवार दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो जाते हैं। इस दौरान कहा गया कि अपने बच्चों एवं परिवारों का  उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन में ना जाएं यह गैरकानूनी है l एवं साथ ही  सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  जनकल्याणकारी योजनाओं  जैसे  श्रम निबंधन एवं उसके लाभों को मजदूरों को बताया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंचल के कर्मचारी सीमा कुमारी, कुंती कुमारी , पूनम लाकड़ा एवं पूर्व पार्षद अनूप साव, समाजसेवक  रामआशीष चौहान आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें