Dhanbad News: जियलगोरा अस्पताल में 5 दिनों से ओपीडी ठप, धकोकसं ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: जोड़ापोखर के जियलगोरा रीजनल अस्पताल में ओपीडी सेवा पांच दिनों से बंद है, जिससे कोल कर्मियों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोलियरी कर्मचारी संघ ने एपीएम से जल्द ओपीडी बहाल करने की अपील की है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो धरना और चक्का जाम का घेराव करने की चेतावनी दी है।

Dhanbad News: जियलगोरा अस्पताल में 5 दिनों से ओपीडी ठप, धकोकसं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News: जोड़ापोखर। बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जियलगोरा रीजनल अस्पताल में पांच दिनों से ओपीडी सेवा बंद रहने से कोल कर्मियों व मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। महिला द्वारा डॉक्टरों व कर्मियों पर लगाए गए आरोपों के विरोध में ओपीडी का बहिष्कार किया गया है। एजीएम परवेज आलम के नेतृत्व में जांच जारी है, पर समाधान नहीं निकला है। शनिवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार यादव, रामजनम पासवान, रविंद्र प्रसाद और कैलास पासवान के नेतृत्व में एपीएम अमित महतो से मिला। संघ ने जल्द ओपीडी बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सेवा शीघ्र शुरू नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

एपीएम अमित महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही उचित पहल कर ओपीडी सेवा बहाल की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: जियलगोरा अस्पताल में 5 दिनों से ओपीडी ठप, धकोकसं ने दी आंदोलन की चेतावनी