ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादएक वर्ष पहले किया था लव मैरेज, पति ने ही मार-पीटकर की हत्या, शव को फंदे से लटकाया

एक वर्ष पहले किया था लव मैरेज, पति ने ही मार-पीटकर की हत्या, शव को फंदे से लटकाया

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के धोवाडांगा गांव में एक दरिंदे ने पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतने से जब उसका मन नहीं भरा से उसे फंदे से भी उसे लटका दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे...

एक वर्ष पहले किया था लव मैरेज, पति ने ही मार-पीटकर की हत्या, शव को फंदे से लटकाया
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 17 Feb 2019 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के धोवाडांगा गांव में एक दरिंदे ने पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतने से जब उसका मन नहीं भरा से उसे फंदे से भी उसे लटका दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पति मनोज साव को गिरफ्तार कर लिया। नवविवाहिता सीता देवी के पिता डीजल साह ने दामाद समेत अन्य पर हत्या की एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। हिरणपुर थानेदार अनंत कुमार शर्मा ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर पति को जेल भेजा जाएगा। बता दें कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि सीता की जान मनोज ने ले ली, पुलिस इसका पता लगा रही है।शरीर पर जख्म देख पुलिस को हुआ शक: मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद जगह-जगह पुलिस को सीता की शरीर पर जख्म के निशान दिखे। बिना देर करते हुए मनोज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।बेड को छू रहा था सीता का पैर: पुलिस का शक उस समय गहरा गया जब फंदे से लटकने के बाद सीता का पैर बेड से छूता हुआ मिला। थानेदार ने बताया कि ऐसी स्थिति में फंदे से लटकर किसी की जान नहीं जा सकती। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें