Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsOne-Stop Center for Violence-Affected Women to be Built in Dhanbad
हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए भेलाटांड़ में बनेगा वन स्टॉप सेंटर

हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए भेलाटांड़ में बनेगा वन स्टॉप सेंटर

संक्षेप: धनबाद में हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जाएगा। गोविंदपुर अंचल में जमीन चिह्नित कर दी गई है। इस सेंटर में पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे सहायता, पुलिस सुरक्षा, कानूनी और चिकित्सा सहायता के साथ रहने और खाने की मुफ्त सुविधा दी जाएगी।

Fri, 31 Oct 2025 01:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, गंगेश गुंजन हिंसा की शिकार महिलाओं को रहने के लिए धनबाद में वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जाएगा। गोविंदपुर अंचल के भेलाटांड़ मौजा में वन स्टॉप सेंटर के लिए जमीन चिह्नित कर जिला समाज कल्याण विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है। इस वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं के रहने और खाने की सुविधा दी जाएगी। राज्य सरकार की इस योजना के तहत उन महिलाओं को आसरा दिया जाता है, जो किसी तरह की हिंसा की शिकार होती हैं। इसमें घरेलू हिंसा, यौन शोषण, दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म की शिकार महिलाओं को राहत दिलाने के लिए वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह विभाग का पहला अपना भवन होगा। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के पीछे इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है। समाज कल्याण विभाग ने इसके भवन के निर्माण की डीपीआर के लिए भवन प्रमंडल को पत्र भेजा है। डीपीआर बनने के बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा। ---------- पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे मिलेगी सहायता वन स्टॉप सेंटर में आनेवाली पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे सहायता दी जाएगी। वन स्टॉप सेंटर में एक छत के नीचे पुलिस सहायता, कानूनी सहायता एवं परामर्श, चिकित्सा सहायता, मनो-सामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय इत्यादि उपलब्ध कराया जाता है। यहां रहने और खाने की भी मुफ्त सुविधा मिलेगी। महिलाओं को यहां पुलिस की सुरक्षा में हरसंभव सहायता दी जाएगी। -- रेडक्रॉस भवन में चल रहा है वन स्टॉप सेंटर 2017 में धनबाद के रेडक्रॉस भवन में वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन तत्कालीन मंत्री लुईस मरांडी ने किया था। पिछले आठ वर्षों से इसी भवन में यह सेंटर चल रहा है। भेलाटांड़ में जमीन मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर का अपना भवन हो जाएगा। --- वन स्टॉप सेंटर के लिए गोविंदपुर अंचल ने जमीन उपलब्ध कराई है। इसकी डीपीआर के लिए भवन प्रमंडल को पत्र लिखा गया है। डीपीआर बनते ही यह टेंडर प्रक्रिया में जाएगी। -स्नेह कश्यप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी