बोकारो में 2.7 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
बोकारो में पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2.7 किलोग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। अपराधी की चास थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर से गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 24 Oct 2018 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें
बोकारो में पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2.7 किलोग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। अपराधी की चास थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर से गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त विनोद लाल के बयान पर अन्य धंधेबाजों को दबोचने का भी प्रयास किया जा रहा है। एसडीपीओ, सांख्यिकी पदाधिकारी एवं चास थाना प्रभारी ने कार्रवाई की है।