कतरास-चंद्रपुरा हीरक मार्ग पर तेल फैलने से दर्जनों बाइक सवार चोटिल

Feb 27, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

कतरास-चंद्रपुरा मार्ग पर एक चार पहिया वाहन से तेल लीक होने से सड़क पर तेल फैल गया। इसके कारण बाइक सवार गिर पड़े और कई लोग चोटिल हुए। स्थानीय लोगों ने मदद की और प्रशासन से सड़क की सफाई तथा कार्रवाई की मांग की। स्थिति गंभीर थी, लेकिन समय रहते वाहन को रोका गया।

कतरास-चंद्रपुरा हीरक मार्ग पर तेल फैलने से दर्जनों बाइक सवार चोटिल

कतरास-चंद्रपुरा हीरक मार्ग पर गुरुवार की शाम एक चार पहिया वाहन की टंकी लीक होने से सड़क पर तेल बह गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। श्यामडीह से लेकर संजीवनी अस्पताल के आगे तक सड़क पर तेल गिरता रहा। तेल फैलने के कारण फिसलन बढ़ गई और इस मार्ग से गुजर रहे दर्जनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। कई लोग चोटिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर तेल बहते रहने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। स्थानीय लोगों ने राहगीरों को सावधान किया और घायलों की मदद की। पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता सुभाष राय ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने आगे जाकर उक्त वाहन को रुकवाया, जिसके बाद तेल गिरना बंद हुआ।

उन्होंने प्रशासन से सड़क की तत्काल सफाई और जिम्मेदार वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।