क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन बनी निताई 11
मैथन के आमकुड़ा गांव में जिला परिषद डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें निताई 11 ने जेएमके आमकुड़ा को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। जेएमके ने 36 रन बनाए, जबकि निताई 11 ने 37 रन बनाकर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने विजेता को ट्रॉफी प्रदान की।

मैथन के आमकुड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित जिला परिषद डे-नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में निताई 11 ने जेएमके आमकुड़ा को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमके आमकुड़ा की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 36 रन ही बना सकी। 37 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निताई 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और चौथे ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जिला परिषद चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (सीजन-1) पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ लिलेश्वर महतो और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलाम कुरैशी मौजूद थे।
एसडीपीओ ने विजेता टीम निताई 11 को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान की। उपविजेता टीम को जिला परिषद सदस्य मोहम्मद गुलाम कुरैशी ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया अजय मुर्मू, दुबराज महतो, माणिक बाउरी, काजल बाउरी, तापस कुमार बाउरी, पंकज पासवान, राजा खान, शरीफ बैग, सुब्रतो बाउरी, प्रकाश बाउरी, कृष्णा बाउरी, सन्नी बाउरी, रोहित बाउरी, आशीष बाउरी, उदय बाउरी, अनुज बाउरी, अजय बाउरी, वरुण रुद्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


