श्याम बाबा के दरबार में पहुंचे चास के नवनिर्वाचित मेयर
चास नगर निगम के नए मेयर भोलू पासवान शनिवार रात गद्दी मोहल्ला के श्री खाटू श्याम दरबार पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा से पूजा की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मेयर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर निगम क्षेत्र को विकसित और व्यवस्थित बनाना है। इस अवसर पर कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान शनिवार की रात पचगढ़ी बाजार स्थित गद्दी मोहल्ला के श्री खाटू श्याम दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी पंडित अजय शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मेयर भोलू पासवान ने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से वे दूसरी बार मेयर निर्वाचित हुए हैं। चास नगर निगम क्षेत्र को विकसित और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। मौके पर दीपक अग्रवाल, नरेश कुमार, रुद्र कुमार, बाबू प्रताप, ऋषि कुमार, अनिल अग्रवाल, सोनू चौधरी, बजरंग अग्रवाल, अनमोल कुमार पांडेय एवं अंकित राजगढ़िया मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


