बच्चा बदलने का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Jan 14, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र में एक महिला ने सदर अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल कर्मियों ने कहा कि उसने बेटी को जन्म दिया। इससे परिजनों ने हंगामा किया और नवजात के बदलने का आरोप लगाया। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया और डीएनए टेस्ट कराने का सुझाव दिया।

बच्चा बदलने का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

धनबाद, प्रमुख संवाददाता बरवाअड्डा क्षेत्र की एक महिला और उसके परिजनों ने मंगलवार को सदर अस्पताल में नवजात शिशु की अदला-बदली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि सोमवार की रात महिला ने सदर अस्पताल के लेबर रूम में बेटे को जन्म दिया था और कर्मचारियों ने इसकी जानकारी भी दी थी। परिजनों के अनुसार कुछ समय बाद अस्पताल कर्मियों ने यह कह दिया कि महिला ने बेटी को जन्म दिया है। इससे नाराज होकर परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर नवजात बदलने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। परिजन मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कहने लगे।

घटना की सूचना पर अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों और परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली, लेकिन परिजन आरोपों से पीछे हटने को तैयार नहीं थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का सुझाव दिया और कहा कि जांच से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने नवजात बदलने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार महिला ने सामान्य प्रसव के दौरान बेटी को ही जन्म दिया है। बच्चा बदले जाने की बात गलत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsNewborn Baby Swap Allegations at Dhanbad Hospital Family Protests
;;;