धनबाद होकर चलेगी तिरुपति के लिए ट्रेन

Apr 08, 2026 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

रक्सौल से तिरुपति के बीच नई ट्रेन जल्द शुरू होगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को रक्सौल से और हर सोमवार को तिरुपति से चलेगी। नई ट्रेन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है, जिसमें धनबाद, कतरास और अन्य स्टेशनों पर ठहराव होगा। यह ट्रेन यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी, खासकर उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए।

धनबाद होकर चलेगी तिरुपति के लिए ट्रेन

रक्सौल से तिरुपति के बीच जल्द नई ट्रेन चलेगी। भोपाल में जनवरी महीने में हुई नेशनल टाइम टेबल कमेटी की बैठक में धनबाद होकर तिरुपति तक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था। अब इस निर्णय को जमीन पर उतारने की तैयारी चल रही है। रक्सौल से ट्रेन हर गुरुवार को और तिरुपति से हर सोमवार को चलेगी। नई ट्रेन की समय-सारिणी भी जारी की गई है। जल्द इस ट्रेन को चलाने की तिथि की घोषणा होगी। साउथ सेंट्रल रेलवे ने जो टाइमिंग तैयार की है, उसके अनुसार तिरुपति से ट्रेन हर सोमवार को सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन बुधवार की तिथि में रात 2.54 बजे कतरास, सुबह पौने चार बजे धनबाद और बुधवार शाम 4.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

इसी तरह रक्सौल से ट्रेन गुरुवार की रात 3.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 4.15 बजे धनबाद और शाम 4.44 बजे कतरास रुकते हुए शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे तिरुपति पहुंचेगी। ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, सिकंदराबाद, चर्लपल्ली होकर तिरुपति जाएगी। इस ट्रेन के चलने से धनबाद से उत्तर बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी जाने वालों को भी सहूलियत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।