महुदा थाना में नये प्रभारी ललित रंजन भगत ने किया पदभार ग्रहण

महुदा थाना में नये प्रभारी ललित रंजन भगत ने किया पदभार ग्रहण

संक्षेप:

महुदा थाना के नए प्रभारी ललित रंजन भगत ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाना और अपराध पर नियंत्रण पाना उनकी प्राथमिकता होगी। अवैध धंधेबाजों को...

Sep 17, 2025 05:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना में नये प्रभारी ललित रंजन भगत ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। थाना के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री भगत ने कहा कि क्षेत्र की जनता से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाते हुए उनके सहयोग से अपराध पर नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अवैध धंधेबाज को फलने फुलने नहीं दिया जाएगा। मौके पर एएसआई महेंदर राम, बिनोद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, बबीता कुमारी, यशोदा देवी, डोली कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।