धनबाद-पटना इंटरसिटी से एक जून से पार्सल भेजना होगा महंगा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

पूर्व मध्य रेलवे ने धनबाद से खुलने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग के लिए नए चार्ज तय किए हैं। धनबाद-पटना इंटरसिटी को स्केल-आर में अपग्रेड किया गया है, जिससे पार्सल बुकिंग पर चार्ज तीन गुना बढ़ गया है। अन्य ट्रेनों को भी विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है।

धनबाद-पटना इंटरसिटी से एक जून से पार्सल भेजना होगा महंगा

पूर्व मध्य रेलवे जोन के स्टेशनों से खुलने वाली ट्रेनों को पार्सल दर के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। धनबाद से खुलने वाली ट्रेनों को मूलरूप से तीन कैटेगरी में रखा गया है। धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसिटी और एलेप्पी एक्सप्रेस को राजधानी पार्सल सर्विस (स्केल-आर) की श्रेणी में रखा गया है। यानी इन तीनों ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर सबसे ज्यादा टैरिफ के आधार पर चार्ज देना होगा। गंगा सतलज और एलेप्पी एक्सप्रेस पूर्व से स्केल-आर की श्रेणी में थे। पहली बार धनबाद-पटना इंटरसिटी को इस श्रेणी में लाया गया है। लिहाजा एक जून से धनबाद-पटना इंटरसिटी में पार्सल बुकिंग पर लोगों को अधिक चार्ज देना होगा। पार्सल बुकिंग की उपयोगिता के आधार पर हर साल जोन स्तर पर ट्रेनों के स्केल का पुनर्निर्धारण किया जाता है। स्केल-आर के अलावा प्रीमियम पार्सल सर्विस (स्केल-पी) और स्टैंडर्ड पार्सल सर्विस (स्केल-एस) कैटेगरी में ट्रेनों को बांटा गया है। स्केल-पी में धनबाद से खुलने वाली एक मात्र ट्रेन धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस को रखा गया है। गंगा दामोदर में पार्सल बुकिंग के लिए स्केल-आर से कम, लेकिन स्केल-एस से अधिक रेट से भुगतान करना होगा। धनबाद होकर गुजरने वाली रक्सौल-हैदाराबाद एक्सप्रेस और दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस भी स्केल-आर में ही शामिल हैं। पहले धनबाद-पटना इंटरसिटी स्केल-एस में थी। स्केल-एस से सीधे इस ट्रेन को अपग्रेड करते हुए स्केल-आर में भेज दिया गया है。

ऐसे समझें अलग-अलग स्केल के किराए में अंतर

पहले जहां धनबाद-पटना इंटरसिटी में धनबाद से पटना पार्सल भेजने पर प्रति 100 किलोग्राम 61.53 रुपए का चार्ज देना पड़ा था। अब इस ट्रेन को स्केल-एस से निकाल कर स्केल-आर में भेज दिया गया है। इसलिए इस ट्रेन से धनबाद से पटना पार्सल भेजने पर प्रति 100 किलोग्राम 184.58 रुपए का भुगतान करना होगा। यानी सीधे तीन गुना। किसी ट्रेन में पार्सल की उपयोगिता 60 प्रतिशत से अधिक होने पर उस ट्रेन का स्केल अपग्रेड कर दिया जाता है।

धनबाद से खुलने वाली ये ट्रेनें हैं स्टैंडर्ड स्केल में

धनबाद से खुलने वाली ज्यादातर ट्रेनों को स्टैंडर्ड स्केल में रखा गया है। स्केल-एस में मेल-एक्सप्रेस की दर पर पार्सल बुकिंग का चार्ज लिया जाता है। धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस, धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, धनबाद-आदित्यपुर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस, सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस और पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को स्केल-एस में रखा गया है। यानी इन ट्रेनों में सबसे सामान्य दर पर पार्सल का चार्ज वसूला जाएगा। गोमो से खुलने वाली सभी ट्रेनें भी इसी स्केल में शामिल हैं。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन का पार्सल चार्ज कितना बढ़ गया है?
धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन का पार्सल चार्ज प्रति 100 किलोग्राम 61.53 रुपए से बढ़कर 184.58 रुपए हो गया है।
Ravikant Jha

लेखक के बारे में

Ravikant Jha

शॉर्ट बायो : रविकांत झा पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता फील्ड में हूं। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद में चीफ रिपोर्टर की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं।


परिचय एवं अनुभव
रविकांत झा झारखंड के मीडिया जगत के एक जानेमाने नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 24 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के लिए क्राइम और रेलवे बिट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अखबार के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के लिए भी रविकांत रोचक व पठनीय कंटेंट देते रहते हैं। इनकी झारखंड की पत्रकारिता में गहरी पैठ है।


करियर का सफर
रविकांत झा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण धनबाद से की थी। रविकांत वर्ष 2010 तक दैनिक जागरण धनबाद के साथ रहे। जागरण में वे शिक्षा, लाइफ स्टाइल एंड एंटरटेनमेंट के साथ रेलवे और धर्म-अध्यात्म व समाज जैसों विषयों को कवर करते थे। यह वह दौर था जब कागजों और पैक्स से पत्रकारिता कंप्यूटर और ई-मेल पर शिफ्ट हो रहा था। वर्ष 2010 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद का दामन थामा। वर्ष 2010 में मीडिया जगत में न्यू मीडिया का अंकुरण हो चुका था। हिन्दुस्तान में रहते उन्होंने क्राइम और रेलवे जैसी बिट पर अपनी गहरी पहचान बनाई। न्यू मीडिया के साथ तालमेल बैठाते हुए वे प्रिंट के साथ-साथ ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए भी बेहतर सामग्री दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.COM (एकाउंट्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर में भी डिग्री कोर्स किया है। पत्रकारिता में रहते कई कानूनी कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं। पत्रकारिता की अचार संहिता की बारीकी समझ है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) की कार्यशाला में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनबाद के साथ-साथ झारखंड के अपराध और अपराधियों के क्रोनोलॉजी से वे वाकिफ हैं।


विशेषज्ञता
क्राइम (सामान्य अपराध के साथ-साथ सीबीआई, ईडी, सीआईडी, रेल क्राइम व नक्सल गतिविधि)
रेलवे (रेलवे में ईस्टर्न जोन की हर छोटी-बड़ी गतिविधि)
पैनल डिस्कशन का पेशेवर तरीके से संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।