
नए नगर आयुक्त, डीडीसी व एसडीओ ने कार्यभार संभाला
धनबाद में नए नगर आयुक्त आशीष गंगवार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज और अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने पदभार ग्रहण किया। नए नगर आयुक्त ने नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने और सरकारी योजनाओं को कार्यान्वित करने की प्रतिबद्धता जताई। विधि व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने का भी आश्वासन दिया गया।
धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद के नए नगर आयुक्त आशीष गंगवार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज एवं अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने गुरुवार को प्रदभार ग्रहण कर लिया। नए नगर आयुक्त ने कहा कि उन्होंने निवर्तमान नगर आयुक्त से चर्चा की है। जानने कि कोशिश की है कि कहां चुनौतियां हैं और किसे प्राथमिकता देनी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को नागरिक केंद्रित कार्यालय रखना है। यहां जो भी नागरिक अपने काम से आते हैं, उनका काम पूरा हो, यही प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारना है ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो।
डीडीसी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जो भी पुरानी योजनाएं चल रही हैं, उसे जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित रहेगा। पहले निवर्तमान डीडीसी सादात अनवर ने नए डीडीसी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एसडीएम ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। अनुमंडल कार्यालय के सभी कार्य समय पर निष्पादित किए जाएंगे। आमलोग जन्म, मृत्यु, आय सहित विभिन्न प्रमाण पत्र के लिए आते हैं। लोग अन्य तरह की समस्याएं भी लेकर आते हैं। प्रयास रहेगा कि लोगों का कार्य समय पर संपन्न हो। पदभार ग्रहण के समय नए नगर आयुक्त का निवर्तमान नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान एसडीओ राजेश कुमार ने नए एसडीओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




