Dhanbad News: नई बलेनो का मेगा लांच के साथ फेस्टिव बुकिंग शुरू
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में नेक्सा सरायढेला रिलाएबल इंडस्ट्रीज ने नई मारुति सुजुकी बलेनो का मेगा लांच किया। कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख रुपये से शुरू है, जिसमें पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प उपलब्ध हैं। कार में कई आधुनिक सुविधाएं जैसे एडीएएस, एयरबैग, और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं। बुकिंग 11 हजार रुपये से शुरू होती है।

Dhanbad News: धनबाद। नेक्सा सरायढेला रिलाएबल इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को नई मारुति सुजुकी बलेनो का मेगा लांच किया गया। रिलाएबल इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सबहलोक ने कार का अनावरण किया। मौके पर सेल्स हेड सुदीप शंकर गौतम समेत कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। गौतम ने बताया कि नई बलेनो बोल्ड लुक, आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा के साथ पेश की गई है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख रुपए से शुरू है। पेट्रोल के पांच और सीएनजी के दो विकल्प उपलब्ध हैं। कार में एडीएएस लेवल-2, छह एयरबैग, वेंटिलेटेड सीट, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और स्मार्टप्ले प्रो प्लस जैसे फीचर हैं।
धनबाद, गिरिडीह और संथाल परगना में अबतक 50 से अधिक बुकिंग और 300 से ज्यादा पूछताछ मिल चुकी है। बुकिंग 11 हजार रुपए से शुरू है। डिलीवरी विश्वकर्मा पूजा से होगी।


