Dhanbad News: न्यू किड्स गार्डन में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: जोड़ापोखर के न्यू किड्स गार्डन विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्रों ने 12 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। विभिन्न समूहों में विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य विजय कुमार दुबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और छात्रों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

न्यू किड्स गार्डन में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
न्यू किड्स गार्डन में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

Dhanbad News: जोड़ापोखर। न्यू किड्स गार्डन विद्यालय में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने 12 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और नवाचार का परिचय दिया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में कक्षा सात के शाहिद हुसैन व ऋषि कुमार की टीम ने प्रथम, कक्षा नौ की खुशबू, पूनम व संजना की टीम ने द्वितीय और कक्षा छह के ऋतिक, रणवीर व अक्षय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रुप डी में कक्षा आठ की फातिमा, प्रियंका व निशा की टीम प्रथम और अनुकल्प व अनमोल की टीम तृतीय स्थान पर रही।

ग्रुप बी में कक्षा दस की इशिका कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया।प्राचार्य विजय कुमार दुबे ने सभी को पुरस्कृत कर वैज्ञानिक सोच विकसित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शक व निर्णायक मंडली के रूप में सतपाल सिंह, सीमा सिंह, कंचन कुमारी, शहनाज बानो, सुल्ताना नाज और परवीना परवीन ने मुख्य भूमिका निभाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: न्यू किड्स गार्डन में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा