मंदिर संचालन समिति का पुनर्गठन
महुदा के शिव शक्ति नागेश्वर धाम में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें मंदिर संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया। मुरारी मोहन सिंह को अध्यक्ष, सीमंतो महतो को सचिव, और राजेश महतो को उप सचिव बनाया गया। पूर्व समिति के सभी सदस्यों ने त्याग पत्र दिया। बैठक में कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

महुदा, प्रतिनिधि। तेलमच्चो पुल के समीप स्थित शिव शक्ति नागेश्वर धाम में सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक कर मंदिर संचालन समिति का पुनर्गठन कर नयी समिति का गठन किया। नयी समिति में पूर्व जिप सदस्य मुरारी मोहन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सीमंतो महतो को सचिव, राजेश महतो को उप सचिव, लालचंद महतो को कोषाध्यक्ष तथा धनंजय महतो को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सलाहकार सदस्य एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में पूर्व समिति के सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से अपना अपना त्याग पत्र दे दिया। मौके पर कौशल किशोर महतो, मनशुराम महतो, भवानी महतो, सीमंतो महतो, गणेश महतो, गोपी महतो, लालु महतो, राजकुमार सिंह, सुकदेव महतो, कृष्णा प्रसाद महतो, संतोष कुमार, देवीलाल महतो, बीनु महतो, काली सिंह, मदन राय, काजु हलधर आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


