Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsNew Building for Jharia Block Resource Center Approved with DMFT Funds
झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र का 50 लाख की लागत से बनेगा नया भवन

झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र का 50 लाख की लागत से बनेगा नया भवन

संक्षेप:

झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र के लिए नया भवन बनाया जाएगा। झरिया विधायक रागिनी सिंह की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से 50 लाख की लागत से भवन निर्माण होगा। पुराने भवन को ध्वस्त कर नया बनाया जाएगा। पिछले 7 साल से निर्माण की मांग की जा रही थी, अब उम्मीद जगी है कि नया भवन जल्द बनकर तैयार होगा।

Sat, 29 Nov 2025 01:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र का अब नया भवन बनेगा। झरिया विधायक रागिनी सिंह की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से भवन बनाया जाएगा। भवन प्रमंडल धनबाद ने इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया है। करीब 50 लाख की लागत से नया भवन बनेगा। पुराने भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाया जाएगा। प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर निकलेगा। बताते चलें कि यह भवन जर्जर हो चुका है। कई बार कर्मी और अधिकारी छज्जा और प्लास्टर गिरने से बच चुके हैं। छज्जा गिरने से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यालय हमेशा बंद रहता है डर से उस कार्यालय में कोई प्रवेश नही करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कई बार प्लास्टर गिर चुका है। दोनों प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बीपीओ कार्यालय में बैठकर अपना कार्य निपटाते हैं। भवन निर्माण को लेकर पिछले 7 साल से पत्राचार हो रहा था। झरिया विधायक रागिनी सिंह से भी यहां के अधिकारी और कर्मी मिले थे। विधायक ने पत्राचार किया। उसके बाद डीएमएफटी फंड से बीआरसी भवन बनाने की स्वीकृति मिली हे। दो दिन पूर्व भवन प्रमंडल धनबाद की टीम ने मापी की है और प्राक्कलन भी बना लिया है। इस संबंध में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान भवन में रहने में भी डर लगता है। लेकिन मजबूरी में काम करना पड़ता है। छज्जा से लेकर प्लास्टर और दीवार तक जर्जर है। कब धराशाई हो जाएगा कहना मुश्किल है। लेकिन अब उम्मीद जगी है कि भवन बनकर तैयार हो जाएगा। विधायक रागिनी सिंह के पहल पर स्वीकृति मिली है।