बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र में सात को मिला नियोजन पत्र
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
भौंरा स्थित पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को सात नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जीएम टी पासवान ने सभी को बधाई दी और कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक सुधांशु महाजन और नोडल अधिकारी समीर कुमार नायक भी उपस्थित थे।

भौंरा स्थित पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को सात नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बीसीसीएल मुख्यालय की अनुशंसा के बाद महाप्रबंधक टी पासवान ने अनुकंपा के आधार पर सभी को नियोजन पत्र सौंपा। जीएम टी पासवान ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी व लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कंपनी को आगे बढ़ाने में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक सुधांशु महाजन, नोडल अधिकारी नियोजन, समीर कुमार नायक आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


