
बीसीकेयू और प्रबंधन के बीच आठ सूत्री मांगों पर बनी सहमति
लोदना क्षेत्र के नोर्थ तिसरा कार्यालय में सोमवार को प्रबंधन और बीसीकेयू के बीच आठ सूत्री मांगों को लेकर वार्ता हुई। मुख्य मुद्दे पीएफ कटौती और मृतक आश्रितों का रेगुलराईजेशन थे। सहमति बनी कि समस्याओं...
अलकडीहा, प्रतिनिधि। आठ सूत्री मांगों को लेकर लोदना क्षेत्र के नोर्थ तिसरा कार्यालय में सोमवार को प्रबंधन और बीसीकेयू के बीच वार्ता हुई। वार्ता में पीएफ कटौती एवं मृतक के आश्रितों का रेगुलराईजेशन का मुद्दा छाया रहा।अंत में सहमति बनी की जो भी समस्या है उसका जल्द से जल्द समाधान कर लिया जायेगा। बताते हैं कि आठ सूत्री मांगों को लेकर बीसीकेयू द्वारा लोदना क्षेत्र का डिस्पैच 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की गई थी। आनन फानन में नोर्थ तिसरा प्रबंधन द्वारा कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में तय हुआ की नौ नंबर साइडिंग में कार्यरत ठेका मजदूर अमेरिका भुइंया की मौत हो गई थी।
उसके स्थान पर उसका पुत्र दीपक कुमार पिछले पांच माह से काम कर रहा था। लेकिन न तो वेतन मिल रहा था न ही रेगुलराइज किया जा रहा था। वार्ता में रेगुलराइज और वेतन पर सहमति बन गई। इसके अलावे पीएफ कटौती की राशि जमा करने, हेल्थ कार्ड बनाने आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मौके पर एंटी एसटी कुजामा पीओ संजीव कश्यप, बीसीकेयू की ओर से शिव कुमार सिंह, मधु बनर्जी, पीएन देव, सुरेन्द्र पासवान,मोहन भुइंया, राज्यवृक्ष धाडी,मनोज पासवान आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




