नीट पेपर लीक का विरोध शुरू, फूंका पुतला

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के प्रश्नपत्र लीक मामले में छात्र संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने भी विरोध किया है, यह कहते हुए कि युवाओं का भविष्य पेपर माफियाओं के हाथों में है।

नीट पेपर लीक का विरोध शुरू, फूंका पुतला

धनबाद, मुख्य संवाददाता। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार को छात्र संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। झारखंड छात्र मोर्चा धनबाद व आइसा के छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण उन्हें मानसिक तनाव, असुरक्षा और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर जिलाध्यक्ष आजाद महतो, सचिव कुणाल पांडेय, स्पर्श चौधरी, गुलेल अंसारी व रमेश सोरेन समेत अन्य मौजूद थे। वहीं आइसा ने भी बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एकलव्य बालक छात्रावास शक्तिनगर के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। लापरवाह एनटीए अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर जिला सचिव रितेश मिश्रा, दीपक महतो, वीरेंद्र कुमार, चेतन यादव समेत अन्य मौजूद थे。

ठोस कार्रवाई की मांग

नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक का शिक्षकों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। धनबाद कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का प्रश्नपत्र तक सुरक्षित नहीं रह पा रहा। युवाओं का भविष्य पेपर माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र के हाथों नीलाम हो रहा है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम करते हैं। यह उनके साथ मजाक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्र संगठनों ने किस मामले में विरोध किया?
छात्र संगठनों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के प्रश्नपत्र लीक मामले में विरोध किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।