Dhanbad News: मां का घर पत्नी का बता 84 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
Dhanbad News: धनबाद में नीरज कुमार ठाकुर को 84 लाख रुपए ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रंजन कुमार झा ने 21 मई 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई। नीरज ने बताया कि घर उसकी पत्नी के नाम है, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी पत्नी का नाम अलग था। मामला स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किया गया।

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। मां का घर को पत्नी का बता कर 84 लाख रुपए ठगने के मामले में सरायढेला कोलाकुसमा निवासी नीरज कुमार ठाकुर को सरायढेला पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ बिनोद नगर निवासी रंजन कुमार झा ने 21 मई 2025 को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि नीरज ने उन्हें मई 2018 में अपना घर बेचने की चर्चा की। बताया कि उनकी पत्नी सुशीला देवी के नाम पर यह जमीन और घर है। घर के एवज में 80 लाख रुपए और दोस्ताना कर्ज के रूप में चार लाख रुपए लिया।
बाद में पता चला कि नीरज की पत्नी का नाम कंचन ठाकुर है। नीरज ने बताया कि उनकी मां मकान बेचना नहीं चाहती हैं। पैसा मांगने पर नीरज धमकी देने लगा। दबाव बनाने पर एक 69 लाख रुपए का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


