Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsNCD Building to Host New Malnutrition Treatment Center in Dhanbad
एनसीडी बिल्डिंग में 29 को शुरू होगा एमटीसी सेंटर

एनसीडी बिल्डिंग में 29 को शुरू होगा एमटीसी सेंटर

संक्षेप:

धनबाद में एनसीडी बिल्डिंग में सदर अस्पताल का कुपोषण उपचार 29 नवंबर से शुरू होगा। उद्घाटन के साथ, कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाएगा। वर्तमान में, एमटीसी सदर अस्पताल के अंदर संचालित हो रहा है, लेकिन जगह की कमी के कारण इसे एनसीडी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है।

Nov 16, 2025 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता एनसीडी बिल्डिंग में सदर अस्पताल का कुपोषण (एमटीसी) उपचार 29 नवंबर से शुरू होगा। इसी दिन इसका उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि अभी सदर अस्पताल का एमटीसी सदर अस्पताल के अंदर ही संचालित हो रहा है। जगह की कमी को देखते हुए उसे सदर अस्पताल कैंपस स्थित एनसीडी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना है। एनसीडी बिल्डिंग में एमटीसी की सारी तैयारी कर ली गई है। बेड आदि लगा लिया गया है। कमरे को अच्छे तरीके से सजाया गया है। अधिकारियों की मानें तो उद्घाटन के साथ कुपोषित बच्चों को वहां भर्ती किया जाने लगेगा। जब तक इसका उद्घाटन नहीं हो जाता, एमटीसी सदर अस्पताल भवन में भी संचालित होता रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें