चार श्रम कानून के खिलाफ एलआईसी कर्मचारियों ने किया विरोध
झरिया में श्रमिक संगठन ने चार श्रम कानूनों और बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया। एलआईसी झरिया शाखा 3 के कर्मचारियों ने सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में कई श्रमिक नेता शामिल थे, जिन्होंने विदेशी भागीदारी का विरोध किया।
झरिया प्रतिनिधि चार श्रम कानून व बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कानून के खिलाफ गुरुवार को श्रमिक संगठन द्वारा बुलाए गए देश व्यापी हड़ताल में एलआईसी झरिया शाखा 3 के कर्मचारियों ने भी एक एकदिवसीय हड़ताल किया। कर्मचारियों ने सरकार के निर्णय कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कर्मिचारियो ने कहा कि शत प्रतिशत बिदेशी भागीदारी किए और सरकार द्वार लाए चार लेवर कोड बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध करते है। मौके पर अमरजीत राजवंशी, बिजेंद्र रजवार, संजय सिंह,जनता राम, नरेंद्र सिंह,अंजलि श्वेता, अंकिता दुबे, श्वेता,चंदन झा विनीत कुमार,आशीष रंजन, सुधांशु पांडेय, नरेश कुमार, शंभू कुमार, ललित सिन्हा, शांतनु सान्याल, रामानुज सिंह, नीतेश कुमार आदि थे।
फोटो व वीडियो - डीएनबी में है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


