Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsNational Youth Day ABVP Organizes Seminar on Indian Knowledge Tradition in Katras
पाश्चात्य प्रभाव से मुक्त होकर सनातन परंपरा अपनाने की जरूरत है : नीलेश कटारे

पाश्चात्य प्रभाव से मुक्त होकर सनातन परंपरा अपनाने की जरूरत है : नीलेश कटारे

संक्षेप:

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कतरास ने एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता नीलेश कटारे ने युवाओं को पाश्चात्य सभ्यता से मुक्त होकर भारतीय परंपरा को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रियता का आह्वान किया।

Jan 14, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

कतरास, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कतरास नगर इकाई द्वारा मंगलवार को कतरास जीएनएम मैदान में एक भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभाविप झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री श्री नीलेश कटारे ने भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव से मुक्त होकर अपनी सनातन परंपरा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी जड़ों से जुड़ेंगे, तभी भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकेगा। श्री कटारे ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि शिकागो धर्म संसद में उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदांत, योग एवं दर्शन की महानता को विश्व पटल पर स्थापित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार चंदन व विकास बजरंगी उपस्थित थे। विचार संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से नशा, भटकाव एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार एवं सेवा के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय, कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, महेश पासवान, डॉ स्वतंत्र कुमार, डॉ मधुबाला, चुन्ना यादव, राजेश स्वर्णकार, शुभम हजारी, डॉ मदन मोहन सहित गणमान्य नागरिक, अभाविप कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।