Dhanbad News: एसएसएलएनटी में एक घंटा मैदान में संदेश के साथ मना खेल दिवस
Dhanbad News: धनबाद में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों को खेल और फिटनेस गतिविधियों से जोड़ना है। प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी ने खेल को अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Dhanbad News: धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उमंग के साथ किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस का प्रमुख संदेश एक घंटा खेल के मैदान में व खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के सभी वर्गों को खेल तथा फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया है। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया। प्रो. विमल मिंज ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करता है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को खेल भावना एवं फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संदेश के साथ हुआ।


