Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsNational Road Safety Month Human Chain Event in Dhanbad to Promote Traffic Safety
सड़क सुरक्षा के लिए आज निकलेगी जागरुकता रैली

सड़क सुरक्षा के लिए आज निकलेगी जागरुकता रैली

संक्षेप:

धनबाद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को मानव शृंखला बनाई जाएगी। यह कार्यक्रम रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक होगा। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा। सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

Jan 25, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, वरीय संवाददाता सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, जान-माल की सुरक्षा और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं धनबाद पुलिस की ओर से रविवार को जन-जागरुकता कार्यक्रम के तहत मानव शृंखला बनायी जाएगी। यह मानव शृंखला सुबह रविवार की सुबह 7 बजे रणधीर वर्मा चौक से प्रारंभ होकर स्टीलगेट होते हुए गोल बिल्डिंग तक बनाई जाएगी। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि इस दौरान रणधीर वर्मा चौक से स्टीलगेट होते हुए गोल बिल्डिंग तक जाने वाले मार्ग के एक लेन में यातायात बाधित रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान गोल बिल्डिंग से रणधीर वर्मा चौक की तरफ आने वाले रूट में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकता है। हलांकी इमरजेंसी वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि निर्धारित समय में इस मार्ग का उपयोग न करें तथा किसी भी आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति थोड़ी सतर्कता और अनुशासन बरते तो बड़ी संख्या में हादसों को रोका जा सकता है। एसएसपी ने आम नागरिकों, युवाओं, छात्रों एवं सामाजिक संगठनों से 25 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;