टाटा स्टील झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

टाटा स्टील झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक कार्यालय में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि नरेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और अग्निशमन कर्मियों को नमन किया। इस वर्ष का थीम 'सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल, जागरूक समाज' है। सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

टाटा स्टील झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह शुरू

टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जामाडोबा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झरिया डिवीजन (डेजिग्नेट) के जेनरल मैनेजर नरेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों को नमन किया। इस वर्ष यह सप्ताह “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज, आग की रोकथाम के लिए करें मिलकर प्रयास” थीम के तहत मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों जैसे स्कूलों, अस्पतालों और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता सत्रों की रूपरेखा तय की गई।

समारोह में प्रसनजित सामंता (हेड जेसीपीपी), श्वेता मिश्रा (हेड एडमिनिस्ट्रेशन), हिमांशु शेखर (हेड एचआरबीपी), राजेंद्र कृष्ण झा (एरिया मैनेजर, सिक्योरिटी), अनमोल श्रीवास्तव (सीनियर एरिया मैनेजर, एचआरएम), कुमारी श्वेता (असिस्टेंट मैनेजर, एचआरएम), राजन तिवारी (सीनियर मैनेजर, इंटेलिजेंस), रवि कुमार (सीनियर मैनेजर, सिक्योरिटी), रिंकू कुमार गुप्ता (मैनेजर, सिक्योरिटी, सिजुआ) एवं सनी साहू (मैनेजर, एडमिन) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।